राज्य विश्वविद्यालय: अब दाखिले के लिए 13 जुलाई तक करें आवेदन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई और CET परीक्षा 19 जुलाई को होगी। सामान्य पाठ्यक्रमों की अंतिम तिथि 15 जुलाई है, जबकि काउंसिलिंग 20 जुलाई से शुरू होगी।

राज्य विश्वविद्यालय: अब दाखिले के लिए 13 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों की आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों का बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-2026) और मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों दोनों की अंतिम तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है। इसी प्रकार सीईटी की प्रवेश परीक्षा अब 5 जुलाई के बजाय 19 जुलाई को आयोजित होगी, जबकि काउंसिलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू की जाएगी।वहीं,

सामान्य और मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग 20 जुलाई से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराज्य विश्वविद्यालय: अब दाखिले के लिए 13 जुलाई तक करें आवेदन