राउरकेला निवासी दहेज प्रताड़ना के आरोप से मुक्त
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। बिष्टुपुर ओम टावर की सात मंजिला से कूदकर आत्महत्या करने वाले राउरकेला के राहुल

जमशेदपुर। बिष्टूपुर ओम टावर की सात मंजिला से कूदकर आत्महत्या करने वाले राउरकेला के राहुल अग्रवाल के माता-पिता व चाचा-चाची को दहेज प्रताड़ना के आरोप से राहत मिल गई। अधिवक्ता राकेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चारों की डिस्चार्ज अर्जी को मंजूर कर लिया। इससे सूचक प्रदीप चूड़ीवाला की बेटी वर्षा अग्रवाल (मृत व्यवसायी की पत्नी) को प्रताड़ित करने के मामले से सभी बरी हो गए। स्व. राहुल अग्रवाल के परिजनों ने भी सूचक पक्ष पर पहले प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।


