भादो की झमाझम बारिश से खिले अन्नदाताओं के चेहरे, धान को मिली संजीवनी
हिन्दुस्तान, सासाराम
दिनारा की पहली बारिश ने किसानों को राहत दी है। रविवार को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सोमवार को भी बारिश जारी रही। इससे धान के सूखते खेतों में पानी पहुंचा और किसानों की चिंता कम हुई।

दिनारा, एक संवाददाता। लंबे इंतजार और उमस भरी गर्मी के बीच भादो की पहली झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे दिनारा समेत आसपास के गांवों में सूख रहे धान के खेतों में पानी पहुंच गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे और धान की फसल को लेकर उनकी चिंता कुछ कम हुई है।


