विपदा के घड़ी में सहयोग के लिए हमेशा हैं तैयार: राजद
खगड़िया के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि सभी को सूखा राशन तथा अन्य आवश्यकता सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा के एकनिया गांव, कारूमंडल टोला और इंग्लिश टोला समेत विभिन्न क्षेत्र में शनिवार को राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने नाव के माध्यम से हर प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें सूखा राशन उपलब्ध कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ पीड़ि़तों के बीच सूखा राशन में मुख्य रूप से चूरा, मूढ़ी, चीनी, दालमोट, बिस्किट समेत अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज हम खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के बाढ़ प्रभावित करूमण्डल टोला, इंग्लिश टोला और एकनिया दियारा गांव में घर घर जाकर बाढ़ राहत पैकेट लेकर बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच वितरण किया और उनकी समस्याओं को सुना।
रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के सभी गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है इन बाढ़ पीड़ित परिवार के समस्या का समाधान का भरोसा दिया और कहा कि इस विपदा के घड़ी में आपके साथ हैं। हम आपके समस्याओं के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी से बात कर आपलोगों को के लिए जिन बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट नहीं मिला ,सूखा राशन नहीं मिला है। उन सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को दिलवाने का काम करुंगा। आपलोगों का गांव दियारा क्षेत्र है यहां के अधिकांश लोग कृषि और मवेशी पालन कर अपना गुजर बसर करते हैं। गंगा के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र की सभी फसलें व पशु चारा पूरी तरह से डूब गया है। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि शत प्रतिशत पशुपालकों को पशुचारा उपलब्ध कराया जाए। वहंी फसल क्षति पूर्ति का अनुदान दिया जाय साथ ही साथ जिन बाढ़ पीड़ित परिवार को अभी तक पॉलीथिन सीट और सूखा राशन नहीं मिला है। उनको अविलंब उपलब्ध कराया जाय। खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत भी बाढ़ से डूबा हुआ है।कहा कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जाय क्योंकि राज्य और राष्ट्र के खजाना पर सबसे पहला अधिकार आपदा से जो लोग पीड़ित हैं। उनका अधिकार है इसलिए बाढ़ की इस विभीषका झेल रहे बाढ़ पीड़ित परिवार को हर संभव जिला प्रशासन राहत देने का काम करें। बाढ़ राहत पैकेट बनाने एवं वितरण में मुख्य रूप से राजद जिला महासचिव चंदन सिंह,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या, राजद नेता मो दिलशाद, जितेंद्र कुमार, पृथ्वी तांती, मनीष कुमार, ललन ठाकुर, मनीष आदि मौजूद थे।

