बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बांटी राहत सामग्री
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बेगूसराय में जीडी गोयनका विद्यालय ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री वितरण की। विद्यालय की टीम ने 250 जरूरतमंदों के बीच सामग्री बांटी। विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना की।

बेगूसराय। बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जीडी गोयनका विद्यालय की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की उज्ज्वला कुमारी, विनय कुमार, सुश्री अंशु, स्वाति ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। करीब 250 जरूरतमंद लोगों के बीच राहत का वितरण किया गया। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील व जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इसके पहले विद्यालय के बच्चे व शिक्षक जिलाधिकारी रिची पांडेय से मिले। डीएम ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

