दशहरे से पहले आ सकता है जियो का आईपीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ का आकार 3.8 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। इसका मूल्यांकन 143-146 अरब डॉलर होने की संभावना है। कंपनी रोडशो कर चुकी है और आईपीओ की अंतिम दस्तावेज 12 अक्टूबर से दाखिल होने की संभावना है।

नई दिल्ली, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के अक्टूबर के अंत तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का उद्यम मूल्य 143-146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है। प्रस्तावित आईपीओ का आकार करीब 3.8 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। इस आकार के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है। 12 अक्टूबर से अंतिम दस्तावेज दाखिल होने की उम्मीद
रोडशो का पूरा होना
कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में संभावित निवेशकों के साथ रोडशो पूरा कर चुकी है। बैंकिंग और बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सेबी के पास आईपीओ के अंतिम दस्तावेज दाखिल कर सकती है। कंपनी भारत में भी रोडशो कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों से मिले रुझान के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन 143-146 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। दशहरा से पहले एंकर निवेशकों के लिए बोली शुरू होने और दशहरा के बाद आईपीओ खुलने की संभावना है। कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता अक्टूबर के अंत तक हो सकती है।
आकाश और ईशा अंबानी ने किए रोडशो
सेबी से मिल चुकी है मंजूरी
सेबी ने 28 अगस्त 2026 को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून में आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे। मसौदा दस्तावेज के अनुसार, कंपनी 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये शेयर आईपीओ के बाद कंपनी की कुल इक्विटी के करीब 2.9 प्रतिशत होंगे। आईपीओ से करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है। इसमें से करीब 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने या पहले चुकाने में किया जाएगा। बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों में किया जाएगा।
जियो का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़ा
जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का सालाना राजस्व भी 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये रहा। नुवामा रिसर्च के विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 के बीच रिलायंस जियो का मुनाफा करीब 18 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ सकता है।


