स्मार्ट चश्मे से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में एआई स्मार्ट चश्मों के दो मॉडल पेश किए। इनमें यूपीआई भुगतान, लाइव अनुवाद और एआई सुविधाएं मिलेंगी। एक मॉडल में कैमरा नहीं होगा, जबकि दूसरे में कैमरा, स्पीकर और विजुअल एआई होगा। चश्मे 12 भारतीय भाषाओं में वास्तविक समय अनुवाद कर सकते हैं। कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।

स्मार्ट चश्मे से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

नई दिल्ली, एजेंसी। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नए एआई स्मार्ट चश्मे पेश किए हैं। इनकी मदद से उपयोगकर्ता बिना स्मार्टफोन निकाले यूपीआई भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा चश्मे में लाइव अनुवाद और एआई से जुड़े कई फीचर भी मिलेंगे। जियो ने स्मार्ट चश्मों के दो मॉडल दिखाए हैं। पहले मॉडल में कैमरा नहीं होगा, जबकि दूसरे में स्पीकर के साथ कैमरा और विजुअल एआई की सुविधा मिलेगी। कैमरे वाला मॉडल सामने मौजूद वस्तुओं को पहचानकर उनसे जुड़ी जानकारी देने में मदद करेगा। उपयोगकर्ता आवाज के जरिए एआई सहायक से सवाल भी पूछ सकेंगे।

स्मार्ट चश्मों के फीचर

इन स्मार्ट चश्मों की खासियत 12 भारतीय भाषाओं में बातचीत का वास्तविक समय में अनुवाद करने की सुविधा है। इससे अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत आसान हो सकती है। चश्मे से वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

यूपीआई भुगतान, कीमत और उपलब्धता

कीमत और लॉन्च का इंतजार

चश्मे से यूपीआई भुगतान के लिए कैमरे की मदद से क्यूआर कोड स्कैन किया जा सकेगा और आवाज के जरिए भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, भुगतान के प्रमाणीकरण और सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने कीमत और उपलब्धता का भी विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इन्हें इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रिलायंस जियो ने स्मार्ट चश्मों के कितने मॉडल पेश किए हैं?−
जियो ने स्मार्ट चश्मों के दो मॉडल दिखाए हैं। पहले मॉडल में कैमरा नहीं होगा, जबकि दूसरे में स्पीकर के साथ कैमरा और विजुअल एआई की सुविधा मिलेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्मार्ट चश्मे से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट