कानपुर की बेटी का भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पद बरकरार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

भाजपा ने राष्ट्रीय संगठन में पूर्व सांसद रेखा वर्मा को दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। कानपुर नगर की रहने वाली रेखा वर्मा का ससुराल लखीमपुर में है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि रेखा का यह पद कानपुर के लिए गर्व की बात है और उनके व्यवहार से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।

कानपुर की बेटी का भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पद बरकरार

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के सोमवार को घोषित राष्ट्रीय संगठन में पूर्व सांसद रेखा वर्मा दूसरी बार लगातार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं। रेखा वर्मा मूल रूप से कानपुर नगर के शिवराजपुर के ईसेपुर की रहने वाली हैं। रेखा की लखीमपुर में ससुराल है। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कानपुर की रहने वाली रेखा वर्मा से जब कोई उनके जिले का कार्यकर्ता मिलता है तो वह हर बार कुशलक्षेम के साथ उनका मृदु व्यवहार रहता है। प्रकाश पाल ने कहा कि यह कानपुर के गौरव की बात है कि रेखा वर्मा उस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष बनी हैं जो सदस्य संख्या के हिसाब से विश्व की नंबर वन पार्टी है।

रेखा सांसद भी रह चुकी हैं। कानपुर जन्मस्थली होने के नाते उनका शहर से गहरा नाता है। भाजपा नेता अनूप तिवारी ने कहा कि जब उनसे मिला तो एसा लगा कि जैसे वह पड़ोस की हैं। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि यह कानपुर ग्रामीण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा की बात है कि भाजपा में कोई सामान्य कार्यकर्ता कहां तक पहुंच सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकानपुर की बेटी का भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पद बरकरार