खेल : रेहान कॉर्न फेरी टूर में संयुक्त बढ़त पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
रेहान कॉर्न फेरी टूर में संयुक्त बढ़त पर कंसास सिटी (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर रेहान

रेहान कॉर्न फेरी टूर में संयुक्त बढ़त पर कंसास सिटी (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर रेहान थॉमस ने एडवेंटहेल्थ गोल्फ चैंपियनशिप में सात खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। दुबई में जन्मे रेहान ने पहले राउंड में 64 का स्कोर बनाने के बाद दूसरे राउंड में सात अंडर 65 का स्कोर बनाया। दो राउंड के बाद 15-अंडर के स्कोर के साथ वह टेलर डिक्सन, जोसेफ ब्रैमलेट, डेविस शोर, जॉन मार्शल बटलर, क्रिस फ्रैंकोयर और पहले राउंड में शीर्ष पर रहने वाले एंड्रयू कोज़ान के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। थॉमस ने दसवें होल पर दो बर्डी के साथ शुरुआत की लेकिन उन्होंने 12वें होल में बोगी कर दी।
उन्होंने 13वें होल पर ईगल लगाया जबकि 16वें होल पर बोगी करने बाद अगले दो होल पर बर्डी बनाई।


