हर माह परखी जाएगी विद्यालयों की प्रगति
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानाध्यापकों की नियमित समीक्षा की जाएगी। शासन के निर्देश पर हर महीने के चतुर्थ शनिवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक होगी, जिसका उद्देश्य विद्यालय की प्रगति की जानकारी लेना और निपुण लक्ष्य हासिल करने में तेजी लाना है।

शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा कराने के लिए प्रधानाध्यापकों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को विकासखंड स्तर पर प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित होगी। शनिवार को अवकाश होने पर बैठक अगले कार्यदिवस में होगी। बैठक का उद्देश्य विद्यालयवार प्रगति की जानकारी लेकर कमियों को दूर कराना और निपुण लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी लाना है। समीक्षा के दौरान प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।


