लखीसराय: 36 विद्यालयों के संस्थान नोडल पदाधिकारी का होगा पंजीकरण
हिन्दुस्तान, भागलपुर
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 36 विद्यालयों के नोडल पदाधिकारियों का पंजीकरण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के पोर्टल पर किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी करें।

कजरा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 36 चयनित विद्यालयों के संस्थान नोडल पदाधिकारियों का पंजीकरण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर किया जाएगा। इसको लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।


