प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में धमदाहा के किशन ने हासिल किया प्रथम स्थान
-29purn18-प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के विजेता छात्र जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रमंडल स्तरीय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का कार्यक्रम किलकारी बिहार बाल भवन में मंगवार को आयोजित की गई। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कुंदन कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रमंडल के चारों जिला पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के विजेता बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय धमदाहा के वर्ग दशम के छात्र किशन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्लस टू एलबीएस हाई स्कूल पलासी अररिया की सफिया नूर तथा तृतीय स्थान उच्च विद्यालय मनिया कटिहार के शिवम कुमार ने प्राप्त किया। इस तरीके से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के लिपिक राहुल कुमार तथा समग्र शिक्षा के सहायक नौशाद आलम और अरविंद कुमार के देखरेख में किया गया। निर्णायक मंडली में संतोष कुमार ,तलत परवीन और फरहत परवीन शामिल रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत में पहले निर्णायक मंडली के सदस्य संतोष कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी के विषय वस्तु पर विस्तार से जानकारी दी । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र किशन कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शन विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार को दिया और कहा कि ऐसे गुरु के ही सानिध्य पाकर इस तरीके के मुकाम को हासिल किया जा सकता है। मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार ने छात्र किशन कुमार के विषय में बताते हुए कहा कि किशन कुमार मेरे विद्यालय का एक मेधावी छात्र है,जो काफी लगनशील और मेहनती है। लगन और मेहनत के बल पर किशन ने इस मुकाम को हासिल किया है । अंत में धन्यवाद ज्ञापन समग्र शिक्षा अभियान के सहायक नौशाद आलम ने ज्ञापित किया।


