Ghazipur News: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में सजा काव्य का मंच, कवियों ने बांधा समां
Ghazipur News: गाजीपुर में 11 सितंबर को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख कवियों ने हास्य से लेकर वीर रस की रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश गहमरी ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना और हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना था।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में 11 सितंबर को क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरिशंकर पांडेय, रमाकांत राही, अमरनाथ तिवारी, अक्षय पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव और गोपाल गौरव ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। संस्थान की ओर से सुनील सिंह ने भी काव्य पाठ किया। प्रधानाचार्य पवन मिश्र ने संक्षिप्त एवं रोचक रामकथा प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रारंभ में सुनील सिंह ने किया, जबकि बाद में सुप्रसिद्ध कवि एवं मंच संचालक मिथिलेश गहमरी ने अपनी प्रभावशाली शैली से आयोजन को जीवंत बना दिया।
कवि सम्मेलन ने साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। आयोजन की सफलता में समिति एवं संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


