प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक 02 सितंबर को करेंगे चतरा जिले का भ्रमण
प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता 2 सितंबर 2026 को चतरा जिले का भ्रमण करेंगे। उनके आगमन के बाद सांसद, विधायक और राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा, एसआइआर-2026 से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

चतरा, संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग विजय कुमार गुप्ता 2 सितंबर 2026 को चतरा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका पूर्वाह्न 12बजे परिसदन, चतरा में आगमन होगा। आगमन के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक द्वारा माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष/सचिव, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी। इसके उपरांत एसआइआर-2026 से संबंधित सुनवाई कर रहे पदाधिकारियों को छोड़कर एसआइआर-2026 से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। उक्त बैठकों में एसआइआर-2026 से संबंधित विषयों पर आवश्यक विचार-विमर्श एवं समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर परिसदन, चतरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


