झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल से मिले राजेश शुक्ल
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को रांची में राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात की। यह पटेल का झारखंड में पहला आगमन था। शुक्ल ने सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह से भी मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात की और प्रदेश प्रभारी के रूप में पहली बार झारखंड आगमन पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर शुक्ल ने झारखंड के सह प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह से भी मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

