आज कोरांव और मांडा में होगा रिफॉर्म उत्सव
हिन्दुस्तान, गंगापार
कोरांव। परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी फूलपुर द्वारा जलागम विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के अंतर्गत विकासखंड

परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी फूलपुर द्वारा जलागम विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के अंतर्गत विकासखंड कोरांव एवं मांडा में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन दो अक्तूबर को किया जाएगा। भूमि संरक्षण एवं जिला कृषि अधिकारी प्रयागराज केके सिंह ने बताया कि रिफॉर्म उत्सव व्यापक जनभागीदारी एवं जनसहभागिता का कार्यक्रम है। दोनों विकासखंडों के प्रांगण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ लाभार्थी कृषक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न सुधारों एवं कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।


