चलते-चलते-- लुप्त मछली 40 साल बाद फिर मिली
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पापुआ न्यू गिनी की एक नदी में लगभग 40 साल बाद स्पिनच पाइपफिश मछली फिर से मिली है। यह मीठे पानी की प्रजाति को आखिरी बार 1985 में देखा गया था। शोधकर्ताओं ने स्थानीय समुदायों की मदद से इसे उसी क्षेत्र में खोज निकाला, जहां यह पहले रिकॉर्ड की गई थी।

पोर्ट मोरेस्बी, एजेंसी। पापुआ न्यू गिनी की एक नदी में एक मछली करीब 40 साल बाद फिर से खोजी गई है। इस मछली का नाम स्पिनच पाइपफिश है। यह मीठे पानी में रहने वाली प्रजाति है। वैज्ञानिकों ने इस मछली को आखिरी बार 1985 में रिकॉर्ड किया था। इसके बाद यह दोबारा वैज्ञानिकों को दिखाई नहीं दी। लंबे समय तक किसी को पता नहीं था कि यह मछली अब भी मौजूद है या पूरी तरह खत्म हो चुकी है। स्थानीय समुदायों की मदद से शोधकर्ताओं ने स्पिनच पाइपफिश को फिर से खोज निकाला। खास बात यह है कि मछली उसी इलाके में मिली, जहां से इसके बारे में आखिरी बार जानकारी मिली थी।
यह मछली पाइप जैसी बेहद पतली और 15 सेंटीमीटर तक लंबी होती है।


