सीमा पर तैनात जवानों के लिए बागेश्वर से भेजीं राखियां
बागेश्वर की रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्षाबंधन पर सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के लिए राखियां भेजी हैं। महिला स्वयंसेवियों ने हाथ से राखियां तैयार कीं और केआरसी रानीखेत के जरिए जवानों तक पहुंचाई। इस पहल में कृतज्ञता और सम्मान का संदेश शामिल है। यह अभियान अगली बार भी जारी रहेगा।
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्षाबंधन पर सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के लिए राखियां भेजकर अनूठी पहल की। सोसायटी की महिला स्वयंसेवियों ने अपने हाथों से राखियां तैयार कीं। इन्हें केआरसी रानीखेत के माध्यम से जवानों तक पहुंचाया जा रहा है। राखियों के साथ जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश भी भेजा गया। रेडक्रॉस सोसायटी की वरिष्ठ सदस्य राजेश्वरी कार्की के नेतृत्व में महिला स्वयंसेवियों ने अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने स्वयं राखियां तैयार करने के साथ अन्य लोगों को भी इससे जोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सहयोग से राखियों को जवानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।‘हर
घर राखी’ अभियान से जुड़ीं बहनेंराजेश्वरी कार्की ने बताया कि इस वर्ष ‘हर घर राखी’ अभियान के तहत लोगों से जवानों के लिए राखियां भेजने की अपील की गई थी। अभियान के तहत बड़ी संख्या में राखियां एकत्र हुई हैं, जिन्हें केआरसी रानीखेत के माध्यम से जवानों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी और हर रक्षाबंधन पर बागेश्वर की बहनों की ओर से जवानों तक प्रेम और सम्मान के धागे पहुंचाए जाएंगे।

