स्वास्थ्य सेवाओं में रेड क्रॉस की अहम भूमिका
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
अमेठी में आयोजित वार्षिक बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं रेड क्रॉस सोसायटी के उपसभापति गौरव शिवराज सिंह ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न जिलों में रेड क्रॉस की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

अमेठी। प्रदेश की राज्यपाल एवं रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक में अमेठी से रेड क्रॉस सोसायटी के उपसभापति गौरव शिवराज सिंह ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। गौरव शिवराज सिंह ने कहा कि राज्यपाल के दिशा-निर्देशन में रेड क्रॉस सोसायटी अमेठी सहित प्रदेश के सभी जिलों में सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।


