ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनागपुर में 47 तो अमृतसर में तापमान 44 डिग्री के पार, विदर्भ समेत देश के कई जगहों के लिए जारी रेड अलर्ट

नागपुर में 47 तो अमृतसर में तापमान 44 डिग्री के पार, विदर्भ समेत देश के कई जगहों के लिए जारी रेड अलर्ट

देश में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के चलते लोगों का जीना मुहाल है और ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी भीषण गर्मी का लगातार सितम जारी है। विदर्भ और...

नागपुर में 47 तो अमृतसर में तापमान 44 डिग्री के पार, विदर्भ समेत देश के कई जगहों के लिए जारी रेड अलर्ट
Rajeshलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Tue, 26 May 2020 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के चलते लोगों का जीना मुहाल है और ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी भीषण गर्मी का लगातार सितम जारी है। विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे तक इस झुलसा देनेवाली गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

नागपुर में पारा 47 डिग्री पार

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यहां पर कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे ऊपर है। नागपुर में मंगलवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर में तापमान 44 डिग्री पार

पंजाब में स्थिति कुछ अलग नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर में तापमान आज बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसा अनुमान लगाया गया था कि यहां पर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। चंडीगढ़ आईएमडी के डायरेक्टर सुरेन्द्र पॉल ने कहा, पंजाब और हरियाणा में आने वाले 3-4 दिनों में तापमान बढ़ने वाला है। तापमान 45 डिग्री से ज़्यादा हो जाएगा। अधिकतम तापमान मुख्यत: पंजाब और हरियाणा के साउथ वेस्टर्न में रहेगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावाना है।

हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि देश के कई हिस्सों में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। यह अगले दो दिनों तक रह सकती है। हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 2 दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आएगी।

भोपाल में 45 डिग्री पहुंचा तामपान

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसा अनुमान लगाया गया था कि यहां पर तापमान 43 से 45 के बीच पहुंच सकता है। नागरिक क्षेत्रीय मौसम केन्द्र के एम.एल. साहू ने कहा, विदर्भ के लिए अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पांचवें दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चमी और उत्तरी मध्य प्रदेश के लिए 2 दिनों का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि तीन दिन बाद तापमान में यहां पर गिरावट आएगी। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े