आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, 123 पदों पर चयन पूर्ण
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 125 में से 121 पदों पर चयन पूरा कर लिया गया है। 4 पद भरे नहीं जा सके क्योंकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले। चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम विकास भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है।

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अधिकांश पदों पर चयन पूरा कर लिया गया है।नवीन चयन प्रक्रिया के तहत 18 परियोजनाओं के 125 पदों में से 121 पदों पर चयन हुआ है, जबकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने से चार पद रिक्त रह गए। वहीं, पूर्व चयन प्रक्रिया के तहत शहर-द्वितीय और मेजा के तीन पदों में से दो पर चयन हुआ है और एक पद रिक्त है। इस तरह कुल 128 में से 123 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम कार्यालय/विकास भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
अभ्यर्थी वहां अपना परिणाम देख सकते हैं। बाल विकास परियोजना चाका के शेष 12 पदों पर चयन प्रक्रिया अभी जारी है।


