ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग के 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 14 से
- आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य ग्राम्य विकास

राज्य ग्राम्य विकास संस्थान महानिदेशक दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब के अधीन विभिन्न ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग के 132 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 14 सितंबर से 5 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 12 अक्तूबर तक किया जा सकेगा। ये पद ज्येष्ठ अनुदेशक अभियंत्रण, पौध संरक्षण, उद्यान विज्ञान, पशुपालन, शस्य विज्ञान, महिला कल्याण, सहकारिता, पंचायत, मृदा विज्ञान, कृषि, कृषि प्रसार, उत्पादन, ज्येष्ठ अनुदेशक सर्वाजनिक स्वास्थ्य के हैं.
आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को आवेदन लेने संबंधी सूचना जारी की। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। पीईटी अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए बाद में आवेदन शुल्क लिया जाएगा। पद के अनुरूप अलग-अलग योग्यता रखी गई है। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे.
परीक्षा विवरण
भर्ती के लिए दो घंटे का 100 अंकों का पेपर होगा। इसमें ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत 50 अंक, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रिटेशन 15, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा 15 अंक ओर यूपी के बारे में जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती संबंधी सभी जानकारियां दी गई हैं। आवेदन के लिए इसे पढ़कर पूरी जानकारी ली जा सकती है.


