तीन केसीसी बकाएदारों की भूमि की गई कुर्क

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी में, एसडीएम भोगांव के निर्देश पर, उ.प्र. ग्रामीण बैंक की शाखा नवीगंज ने किसानों के क्रेडिट कार्ड बकाएदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया। ग्राम विलपुर हुसैनपुर में तीन बकाएदारों की कृषि भूमि कुर्क की गई, जिन पर लाखों का बकाया था। बैंक ने सभी बकाएदारों से समय पर बकाया चुकाने की अपील की।

तीन केसीसी बकाएदारों की भूमि की गई कुर्क

मैनपुरी। एसडीएम भोगांव के निर्देश पर शुक्रवार को उ.प्र. ग्रामीण बैंक की शाखा नवीगंज के किसान क्रेडिट कार्ड बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन व बैंक की टीम ने संयुक्त रूप से विशेष वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम विलपुर हुसैनपुर में तीन बड़े बकाएदारों की कृषि भूमि कुर्क की गई। जिसमें गिरंद सिंह पुत्र छेदालाल पर बकाया 379324, रेशम देवी पत्नी मान सिंह व प्रदीप कुमार पुत्र मान सिंह पर 222916 व रमेश चंद्र पुत्र चेतराम पर 237430 बकाया होने पर लाल झंडी लगाकर भूमि कुर्क की कार्रवाई की। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बकाया ऋणों की वसूली के लिए विशेष अभियान चल रहा है।

उन्होंने सभी ऋण बकाएदारों से समय से अपना बकाया जमा करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, संग्रह अमीन प्रेमचंद्र, लेखपाल शिवकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक उपेंद्र दत्ता, शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।