सड़क हादसे में मृत व्यवसायी के परिवार को मिला एक करोड़ मुआवजा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यवसायी के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। यह मामला मात्र पांच महीने में निपटाया गया और इसे अधिकरण के इतिहास का सबसे बड़ा मुआवजा समझा जा रहा है। मृतक की पत्नी और बच्चों ने 14 अप्रैल को याचिका दायर की थी।

सड़क हादसे में मृत व्यवसायी के परिवार को मिला एक करोड़ मुआवजा

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा व्यवसायी के परिवार को एक करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुआवजा दिलाते हुए महज पांच महीने में मामले का निस्तारण कर दिया। इसे अधिकरण के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा समझौता बताया गया है। जलालाबाद-अल्लाहगंज मार्ग पर ग्राम गोरा महुआ गाड स्थित श्री श्याम बीज भंडार के प्रोपराइटर भानू सिंह उर्फ भानुप्रताप सिंह 22 मार्च की शाम स्कूटी से घर लौट रहे थे। गुनारा मोड़ के पास तेज गति से आ रहे आयशर डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी थी।

हादसे में पहिया सिर के ऊपर से गुजरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी शिवानी, नाबालिग बेटे यतेन्द्र प्रताप, बेटी त्रिषा और माता-पिता ने 14 अप्रैल को अधिकरण में याचिका दायर की थी। पीठासीन अधिकारी मो. रिजवान अहमद के मार्गदर्शन में अधिवक्ता शिशुपाल सिंह पाल व आनंद पाल की पैरवी और बीमा कंपनी के अधिवक्ता सै. मुजीब अहमद के प्रयास से समझौते के आधार पर एक करोड़ रुपये में मामला निस्तारित हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में मृत व्यवसायी के परिवार को मिला एक करोड़ मुआवजा