गिद्ध ने बना दिया उड़ान का रिकॉर्ड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीमुंबई में मेलघाट टाइगर रिजर्व से जनवरी 2026 में छोड़ी गई मादा गिद्ध ने बिना किसी मानवीय मदद के 27 दिनों में 3,334 किलोमीटर की दूरी तय की। इस यात्रा में उसने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान को पार किया। गिद्ध संरक्षण कार्यक्रम के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व से जनवरी 2026 में छोड़ी गई मादा गिद्ध ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिंजरे में पली-बढ़ी इस गिद्ध ने बिना किसी मानवीय मदद के 27 दिनों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान को पार करते हुए 3,334 किलोमीटर की दूरी तय की और रणथंभोर टाइगर रिजर्व पहुंची। इसके पैरों में सौर ऊर्जा से चलने वाला ट्रैकिंग टैग लगा था। विशेषज्ञों के अनुसार, संरक्षित क्षेत्रों में शिकारियों की मौजूदगी के कारण गिद्धों को आसानी से भोजन मिल रहा है, जो गिद्ध संरक्षण कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर है।
ये भी पढ़ें:गिद्ध ने बना दिया उड़ान का रिकॉर्ड
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


