चलते-चलते::जल्द उपलब्ध होगा इबोला का टीका, ट्रायल शुरू हुआ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांगो के इतूरी प्रांत में इबोला वायरस के प्रकोप के बीच वैज्ञानिकों ने पहले क्लिनिकल ट्रायल की शुरुआत की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे 'सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित किए जाने के महज छह सप्ताह बाद, मरीजों को दो नई दवाओं—रेमडेसिविर और एमबीपी134—का परीक्षण दिया जा रहा है।

चलते-चलते::जल्द उपलब्ध होगा इबोला का टीका, ट्रायल शुरू हुआ

कांगो, एजेंसी। कांगो के इतूरी प्रांत में फैले घातक इबोला वायरस के प्रकोप के बीच वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। इस बीमारी के इलाज के लिए इतिहास में सबसे तेजी से कदम उठाते हुए वैज्ञानिकों ने पहला क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है, जिसमें मरीजों को भर्ती कर दवाएं देना शुरू किया जा चुका है। 17 मई 2026 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे 'अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित करने के महज छह हफ्ते के भीतर यह ट्रायल शुरू हुआ है। इलाज के लिए कोई स्वीकृत दवा नहींफिलहाल इबोला के 'बुंडिबुग्यो' स्ट्रेन का कोई स्वीकृत टीका या प्रामाणिक इलाज मौजूद नहीं है।

यह स्ट्रेन हर तीन में से एक मरीज की जान ले लेता है। 9 जुलाई 2026 तक इसके 1792 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं और 625 लोगों की मौत हो चुकी है।दो दवाओं का हो रहा है परीक्षणट्रायल के तहत दो मुख्य दवाओं का परीक्षण किया जा रहा है, रेमडेसिविर और एमबीपी134 (एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी)। पशु मॉडल में ये दवाएं बेहद प्रभावी साबित हुई हैं, और अब इंसानों पर इनके जरिए मृत्यु दर को कम करने का परीक्षण किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।