कृषि विज्ञान केंद्र में रियल टाइम फीडबैक पर कार्यशाला का आयोजन

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए 'रियल टाइम फीडबैक' विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इस पहल का उद्देश्य 2,275 किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। कार्यक्रम में किसानों से फीडबैक लिया गया और विशेषज्ञों द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र में रियल टाइम फीडबैक पर कार्यशाला का आयोजन

गम्हरिया। किसानों तक कृषि संबंधी जानकारी त्वरित रूप से पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) गम्हरिया में बुधवार को रियल टाइम फीडबैक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। केवीके प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक पंकज सेठ ने बताया कि कृषि मंत्रालय की पहल के तहत देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। गम्हरिया के कार्यक्षेत्र के करीब 2,275 किसानों को इस प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यशाला में किसानों से किसान सारथी ऐप के माध्यम से कृषि प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े पांच बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया।

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस व्यवस्था से फसल, कीट-रोग, सिंचाई, उर्वरक समेत अन्य कृषि समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा शीघ्र समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में महिला किसान, किसान उत्पादक समूह, कृषि मित्र और विभिन्न संस्थाओं के करीब 275 किसान शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. गोंदरा मार्डी, डॉ. एलिस्मा खाखा, सिमरन, भूमी कुमारी, नीरज श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राय बहादुर और सीताराम सहित कई वैज्ञानिक व अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकृषि विज्ञान केंद्र में रियल टाइम फीडबैक पर कार्यशाला का आयोजन