ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशटॉप 10 न्यूज़: पढ़ें सुबह 6.30 बजे तक की सभी बड़ी ख़बरें

टॉप 10 न्यूज़: पढ़ें सुबह 6.30 बजे तक की सभी बड़ी ख़बरें

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन( EVM) को हैक किये जाने के दावे से उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग(Election commission) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में मतपत्रों द्वारा चुनाव कराने की व्यवस्था...

टॉप 10 न्यूज़: पढ़ें सुबह 6.30 बजे तक की सभी बड़ी ख़बरें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Jan 2019 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन( EVM) को हैक किये जाने के दावे से उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग(Election commission) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में मतपत्रों द्वारा चुनाव कराने की व्यवस्था फिर से लागू नहीं की जी सकती। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव को समावेशी बनाने और सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन  के मौके पर कहा कि ईवीएम से चुनाव कराना पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए देश में मतपत्रों द्वारा मतदान की व्यवस्था फिर से लागू नहीं की जा सके। पढ़ें देश-विदेश की बड़ी खबरें-

कांग्रेसी नेताओं को उम्मीद, प्रियंका के साथ होगी राहुल गांधी की जनसभा

फरवरी में गोरखपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की जनसभा का खाका अब नए सिरे से खींचा जा सकता है। कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि अब राहुल गांधी की सभा में पार्टी की महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) भी मौजूद रहेंगी। 

SATELLITE KALAMSAT: इसरो ने लांच किया दुनिया का सबसे हल्का उपग्रह

इसरो के पीएसएलवी-सी44 रॉकेट ने गुरुवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से भारतीय सेना का उपग्रह माइक्रोसैट और छात्रों का उपग्रह कलामसैट लेकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इसरो प्रमुख के सिवन ने दावा किया है कि कलाम सैट दुनिया का सबसे हल्का उपग्रह है जिसे पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया जा रहा है।

बिना कर्ज लिए ही बना दिया कर्जदार, सदमे में गई किसान की जान

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी की योजना को लेकर जारी की गई सूचियों ने कई किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं क्योंकि जिन्होंने कभी कर्ज नहीं लिया उन्हें भी कर्जदार बना दिया गया है। इसी तरह का एक मामला सागर जिले में सामने आया जिसके बाद सदमे में किसान की मौत हो गई। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने इस तरह की गड़बड़ियों पर चिंता जताई है।

जल्द ​ही टूट सकता है शमी का सबसे तेज 100 ODI विकेट झटकने का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 3 विकेट झटके और क्रिकेट के इस फॉर्मेट सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मोहम्मद शमी ने 55 वनडे पारियों में 100 विकेट का आंकड़ छुआ। उनसे पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था जिन्होंने 59 वनडे पारियों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ था।

'आतंकवाद बंदूक में नहीं दिमाग में, सही करने की कोशिश कर रहे'

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार भटके हुए नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है क्योंकि एक आतंकवादी का मारा जाना भी दुखद होता है।मलिक ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, सुरक्षाबल प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं लेकिन एक आतंकवादी के मारे जाने से भी दुख होता है और आतंकवादियों का मारा जाना समस्या का समाधान नहीं है

प्रियंका के राजनीति में आने से यूपी में BJP को होगा फायदा: सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ''लाभ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से ''सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

रेलवे के इस कदम से कर्मचारियों के साथ उनके बच्चे भी होंगे खुश, जानें

रेलवे अपने कर्मचारियों के दो बच्चों को अब 33 वर्ष की उम्र तक मुफ्त यात्रा पास देगा। अभी तक यह सीमा 21 वर्ष की आयु तक ही थी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और रेल मंत्री के बीच हुई वार्ता के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। सहमति के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) की ओर से सभी मंडल रेल प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप बोले, चीन के साथ व्यापार समझौता चाहता है अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि चीन अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार पर वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल की अमेरिकी यात्रा से पहले व्हाइट हाउस में यह बात कही। ट्रंप ने कहा, ‘चीन समझौता करना चाहता है। हम देखते हैं कि क्या होता है।

सपा के इस सांसद का दावा, प्रियंका के आने का गठबंधन पर नहीं पड़ेगा असर

बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी मिलने से सपा-बसपा गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने में यह गठबंधन पूरी तरह सक्षम है। यादव गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें