टॉप 10 न्यूज़: पढ़ें सुबह 6.30 बजे तक की सभी बड़ी ख़बरें

May 11, 2019 06:39 am ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share

HINDUSTAN EXCLUSIVE: प्रियंका ने कहा- अभी मोर्चा न लेती तो कायरता होती लोकसभा चुनाव की बिसात बिछने के बाद देश के राजनीतिक फलक पर बतौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन ने सियासी माहौल...

टॉप 10 न्यूज़: पढ़ें सुबह 6.30 बजे तक की सभी बड़ी ख़बरें

HINDUSTAN EXCLUSIVE: प्रियंका ने कहा- अभी मोर्चा न लेती तो कायरता होती

लोकसभा चुनाव की बिसात बिछने के बाद देश के राजनीतिक फलक पर बतौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन ने सियासी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी। रोड शो और जनसभाओं में प्रियंका हरेक मुद्दे पर बेबाकी के साथ अपनी बात रख रही हैं।

पित्रोदा को 1984 पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में सैम पित्रोदा की ओर से दिए कथित विवादित बयान को पार्टी लाइन से अलग टिप्पणी करार दिया और कहा कि इसके लिए पित्रोदा को माफी मांगनी चाहिए। गांधी ने एक समाचार वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा जी ने जो कहा है वो पार्टी लाइन से पूरी तरह अलग है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।''

इमरान खान ने स्वीकारा, पाकिस्तान महंगाई से जूझ रहा

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया कि देश के लोग बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं। उन्होंने कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था के उबरने तक लोगों से मजबूत बने रहने की अपील की। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है कि खान की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से राहत पैकेज प्राप्त करने के करीब है।

खुलासा: दो हजार खातों से वापस हुए किसान सम्मान निधि के 80 लाख रुपये

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंची धनराशि वापस होने लगी है। कृषि विभाग में आई शिकायतों को लेकर इस बात का खुलासा हुआ है। जनपद में दो हजार किसानों के बैंक खातों से किसान सम्मान निधि करीब 80 लाख की धनराशि वापस हो गई है।

IPL 2019; 2nd QLFR: दिल्ली का सपना तोड़ फाइनल में पहुंची चेन्नई

आईपीएल 2019 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर आईपीएल के 12वें संस्करण के फाइनल में प्रवेश किया।

HINDUSTAN EXCLUSIVE: देश की समझदार जनता सब समझती है: प्रियंका गांधी

‘इस देश की जनता बहुत समझदार है। वह सब जानती है इसलिए मैं ऐसी किसी भी बात का जवाब नहीं देना चाहती जो जनहित की दृष्टि से फिजूल हो।' -ये थीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। वे शुक्रवार की शाम को ‘हिन्दुस्तान' से एक्सक्लूसिव बातचीत कर रही थीं। 

कॉर्बेट पार्क में 12 लाख साल पुराना हाथी का अवशेष मिला

उत्तराखंड के रामनगर में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में हाथी का अवशेष मिला है। भू-गर्भ वैज्ञानिक का दावा है कि ये पत्थरनुमा अवशेष हाथी का जबड़ा है और करीब 12 लाख साल पुराना है। बुधवार को कॉर्बेट के बिजरानी जोन में यूसैक के वैज्ञानिकों को भ्रमण के दौरान ये पत्थरनुमा अवशेष मिला। 

Fani Cyclone: तकनीक का इस्तेमाल कर बचाई गई हजारों की जान

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) की दो प्रयोगशालाओं की तकनीकों से ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश में गत दिनों आए ‘फेनी’ तूफान से कई लोगों की जान बचाई गई। इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ओडिशा के तटीय इलाके में बड़े पिरामिड ढांचे की छत वाले भवनों का निर्माण किया जा चुका है जिससे वहां काफी कम नुकसान होता है।

पीएम मोदी की नफरत का जवाब प्यार से देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह उनके और उनके परिवार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नफरत का जवाब प्यार से देंगे। हिमाचल प्रदेश के ऊना में रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।

EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ना अच्छा रहा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अच्छा रहा। हिन्दुस्तान टाइम्स की शिवानी सिंह और श्वेता गोस्वामी को दिए साक्षात्कार में केजरीवाल ने कहा, ‘आप' के पास दो विकल्प थे कि वह चार सीटों पर लड़े और शेष तीन सीटें कांग्रेस को दे दे।