आरसीआईटी में स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

विश्रामपुर में रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने एक इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें बीटेक, डिप्लोमा, बीसीए, बीकॉम, बीबीए और एमबीए के छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों को कौशल विकास और साक्षात्कार की तैयारी में जानकारी दी। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।

आरसीआईटी में स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा

विश्रामपुर। रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरसीआईटी), विश्रामपुर के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बीटेक, डिप्लोमा, बीसीए, बीकॉम, बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों, उद्योग जगत की वर्तमान जरूरतों, रोजगार के अवसरों, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की प्रमुख डॉ. मनीषा सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समन्वयक एमडी अफजल अली, उज्ज्वल कुमार एवं दीपक कुमार ने आयोजन, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और साक्षात्कार की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर विश्वविद्यालय के निदेशक ईश्वरसागर चंद्रवंशी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना संस्थान का उद्देश्य है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरसीआईटी में स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा