आरबीआई के नए नियम लागू, पेमेंट लेने में निर्यातकों को लानी होगी तेजी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

आरबीआई ने निर्यात के लिए भुगतान की समय सीमा को नौ महीने तक बनाए रखने के नए नियम लागू किए हैं। मुरादाबाद के निर्यातक इससे मायूस हैं, क्योंकि उन्होंने 180 दिन की समय सीमा की उम्मीद की थी। अब उन्हें अपने प्रयासों से जल्दी पेमेंट प्राप्त करने की चुनौती का सामना करना होगा।

आरबीआई के नए नियम लागू, पेमेंट लेने में निर्यातकों को लानी होगी तेजी

मुरादाबाद। विदेशों को माल भेजने पर वहां से भुगतान मिलने के संबंध में आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की ओर से नए नियम गुरुवार से लागू कर दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत आरबीआई ने निर्यात भुगतान के लिए नौ महीने की समय सीमा को बरकरार रखा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से पेमेंट कम से कम समय के अंदर प्राप्त करने को अपने दम पर प्रयास करने होंगे। मुरादाबाद में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि हस्तशिल्प निर्यातक पेमेंट की मौजूदा समय सीमा को घटाकर 180 दिन कर दिए जाने की उम्मीद लगा रहे थे।

आरबीआई द्वारा यह सीमा बरकरार रखने से निर्यातकों को मायूसी महसूस हुई है। विशेष रूप से छोटे और मध्यम निर्यातक ज्यादा मायूस होंगे। तमाम विदेशी खरीदारों में पेमेंट देर से करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। शिपिंग बिल जारी होने के नौ महीने तक पेमेंट मिलना आरबीआई द्वारा वैध किया गया है। पेमेंट मिलने में ज्यादा समय लगने से निर्यातकों की वर्किंग कैपिटल फंसती है।आरबीआई द्वारा समय सीमा घटा दी जाती तो इसका हवाला देकर निर्यातक अपने बायर्स पर जल्दी पेमेंट करने का जोर देने में ज्यादा सक्षम हो सकते थे। अब निर्यातकों को अपने ही दम पर पेमेंट जल्दी प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि निर्यातकों को पेमेंट की समय सीमा घटाकर 180 दिन कर दिए जाने की काफी उम्मीद थी। जोकि पूरी नहीं हो पाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरबीआई के नए नियम लागू, पेमेंट लेने में निर्यातकों को लानी होगी तेजी