नीलामी से बैंकिंग प्रणाली में 1.41 लाख करोड़ डाले
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीभारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को सात-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में 1,41,171 करोड़ रुपये डाले। यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब नकदी में कमी आई, जिससे 22 जून को बैंकिंग प्रणाली 19,971.89 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सात-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो (वीआरआर) नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में मंगलवार को 1,41,171 करोड़ रुपये डाले। यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की 'कट-ऑफ' और भारित औसत पर डाली गई। यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब बैंकिंग प्रणाली में नकदी 21 जून के 30,685.11 करोड़ रुपये के अधिशेष से घटकर 22 जून को 19,971.89 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई। वीआरआर नीलामी आरबीआई का एक माध्यम है, जिसके जरिये वह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की अस्थायी कमी या अधिकता को संतुलित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नकदी में यह कमी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली से धन की निकासी के चलते आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


