मुथूट फाइनेंस समेत छह कंपनियों पर जुर्माना

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छह कंपनियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें मुथूट फाइनेंस शामिल है। मुथूट पर 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अन्य कंपनियों पर भी कम से कम 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने संकेत दिया कि ये कार्रवाई नियमों का पालन न करने के कारण की गई है।

मुथूट फाइनेंस समेत छह कंपनियों पर जुर्माना

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने नियामकीय नियमों का पालन न करने के लिए छह कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। इनमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट फाइनेंस भी शामिल है। आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार, सेंट्रल बैंक ने मुथूट फाइनेंस पर 5.80 लाख रुपये, सत्य माइक्रोकैपिटल और पैन एमामी कॉस्मेड पर 3.10-3.10 लाख रुपये, धनी लोन्स एंड सर्विसेज और मुथूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस पर 2.70-2.70 लाख रुपये और अवेल फाइनेंशियल सर्विसेज पर 6.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मुथूट फाइनेंस पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि वह खातों के जोखिम वर्गीकरण की समय-समय पर समीक्षा करने की व्यवस्था लागू करने में विफल रही और संदिग्ध लेनदेन की प्रभावी पहचान तथा सूचना के लिए मजबूत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं किया।

इसी प्रकार अलग अलग कारणों से अवेल फाइनेंशियल सर्विसेज, पैन एमामी कॉस्मेड और सत्य माइक्रोकैपिटल तथा अन्य पर भी जुर्माना लगाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुथूट फाइनेंस समेत छह कंपनियों पर जुर्माना