भारतीय योग संस्थान के पश्चिमी उप्र के प्रांतीय प्रधान बने रविंद्र सिंह चौहान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भारतीय योग संस्थान के कार्यक्रम में रविंद्र सिंह चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय प्रधान नियुक्त किया गया। यह घोषणा राष्ट्रीय प्रधान देसराज गुप्ता ने जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में की। प्रांतीय प्रधान बनने के बाद उनका मेरठ में भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय योग संस्थान के पश्चिमी उप्र के प्रांतीय प्रधान बने रविंद्र सिंह चौहान

सरधना, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के मुख्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रोहिणी (दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम में रविंद्र सिंह चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय प्रधान नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय प्रधान देसराज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और निवर्तमान प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़ ने दी। प्रांतीय प्रधान बनने के बाद सोमवार को मेरठ आगमन पर सरस्वती शिशु मंदिर स्थित मूल योग केंद्र पर भव्य स्वागत किया। जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री विपिन चौहान, क्षेत्रीय प्रधान शंभू दयाल वर्मा, जिला संगठन मंत्री बृजपाल सिंह, जय भगवान सिंघल, विपुल मित्तल, पूर्णिमा मल्होत्रा, डिंपल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।