पावन कलश वंदन यात्रा बहरागोड़ा पहुंची

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बहरागोड़ा में पवित्र कलश वंदन यात्रा आई। श्रद्धालुओं ने उदयसागर स्थित श्री हनुमान मंदिर में कलश स्थापित किया। शुक्रवार को सभी शक्तिकेंद्रों में इस पवित्र कलश की मिट्टी का वितरण होगा, जिससे श्रद्धालु गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

पावन कलश वंदन यात्रा बहरागोड़ा पहुंची

बहरागोड़ा। संत शिरोमणि शदगुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में उनकी जन्मभूमि से लाई गई। पावन कलश वंदन यात्रा गुरुवार को बहरागोड़ा पहुंची। श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उदयसागर स्थित श्री हनुमान मंदिर में कलश को विधिवत स्थापित किया गया। शुक्रवार को बहरागोड़ा मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में इस पावन कलश की पवित्र मिट्टी का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के आशीर्वाद से लाभान्वित हो सकें। इस पावन कलश को बहरागोड़ा लाने में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती काजल महाकुड, मंडल उपाध्यक्ष मंजुला पलाई, मंडल उपाध्यक्ष कवीन्द्रनाथ कुंडू, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास, गौरांग साव, कमलेश साव एवं जयंत मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपावन कलश वंदन यात्रा बहरागोड़ा पहुंची