रविशंकर प्रसाद बोले, विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर मिलेगा वोट
केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भाजपा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। प्रसाद कहते हैं कि जनता इस बार विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट...
केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भाजपा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। प्रसाद कहते हैं कि जनता इस बार विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट देगी।
पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रसाद अपनी बिहार में एनडीए की शानदार जीत को लेकर आशान्वित हैं। प्रसाद ‘हिन्दुस्तान’ से बताया कि पटना साहिब से चुनाव लड़ना, अपने शहर में जहां मैं पैदा हुआ, पढ़ाई की, वकालत की और जेपी आंदोलन का कार्यकर्ता बना। विद्यार्थी परिषद से जुड़ा, वहां मेरे लिए जनता की सेवा का मौका होगा।
पटना के लिए काम के बारे में पूछे जाने पर वे कहते हैं कि राजधानी में आठ-दस बीपीओ खोले हैं। टीसीएस का सेंटर खुलने जा रहा है। मैं देश के लिए काम करता हूं। प्रदेश के लिए करता हूं। पटना के लिए भी करूंगा।
बिहार एनडीए के प्रदर्शन के लेकर उन्होंने कहा कि पस्थितियां हमारे अनुकूल हैं। कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि हम 40 में से 40 सीटें जीत जाएं।
चुनाव कितनी बड़ी चुनौती है इस मुद्दे पर उन्होने कहा कि लोकतंत्र में हर चुनौती को विनम्रता से देखते हैं। लेकिन यह 2019 का भारत है, 90 का नहीं है। आज लोग प्रभावी और मजबूत प्रधानमंत्री की चर्चा करते हैं। एक स्थायी सरकार की सोचते हैं। इसलिए देश की जनता मोदी की तरफ आएगी। क्या हिन्दी क्षेत्र में भाजपा की सीटें घट रही हैं इस प्रसाद कहते हैं कि आप नतीजे तो आने दिजीए। हम नए क्षेत्रों में भी जाएंगे। हिन्दी क्षेत्रों में भी जनता का आशीर्वाद फिर से मिलेगा।
इस सवाल पर कि क्या यह चुनाव मोदी के व्यक्तित्व पर लड़ा जा रहा है, वे कहते हैं कि व्यक्तित्व जरूरी है। जनता यह देखती है कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है। भारत एक आशावान लोकतंत्र है। इसलिए मुद्दे भी जरूरी हैं। हमारे पास काम भी है और मुद्दे भी।
AAP लड़ेगी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अंडमान से लोकसभा चुनाव