रजो उत्सव पर मेघ मल्हार नृत्य-संगीत संध्या
07--आरएसपी द्वारा रजो उत्सव पर मेघ मल्हार नृत्य एवं संगीत संध्या का आयोजनराउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा रज उत्सव के उपलक्ष्य में मानसून के आग

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा रज उत्सव के उपलक्ष्य में मानसून के आगमन का स्वागत करते हुए सिविक सेंटर में मेघ मल्हार नामक नृत्य एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस समारोह में आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अध्यक्षा, दीपिका महिला संघति (डीएमएस) नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान, ओजीओएम एवं सीएमएलओ) एम पी सिंह सहित कई अधिकारी और डीएमएस की उपाध्यक्षाएं मौजूद थी। मौके पर आलोक वर्मा ने कहा कि रज उत्सव ओडिशा की सदियों पुरानी परंपराएँ और रीति-रिवाज हमें धरती माता और महिलाओं का सम्मान करना सिखाते हैं, क्योंकि वे सृजन की मूल आधार हैं।
इस भूमि के लोगों की उन्नत एवं वैज्ञानिक सोच वास्तव में अद्भुत है। उन्होंने ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति आरएसपी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।


