पात्रता रखने वाले लोगों के राशन कार्ड बनाने पर जोर
बीहट में विकास मित्रों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक में बीडीओ ने राशन कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पांच अगस्त तक आवेदन प्राप्त करने और सक्षम लोगों का राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 4500 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण भी जल्द कराया जाएगा।

बीहट। पात्रता रखने वाले हर किसी का राशन कार्ड बनेगा। पांच अगस्त तक विकास मित्र राशन कार्ड के लिए लोगों का आवेदन प्राप्त कर स्पष्ट अनुशंसा के साथ प्रखंड आपूर्ति अधिकारी को हस्तगत करायें तथा जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनाया जायेगा। मंगलवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में विकास मित्र तथा पंचायत सचिवों के साथ बैठककर बीडीओ ने राशन कार्ड निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। 4500 पेंशनधारियों का लंबित जीवन प्रमाणीकरण तीन दिनों में कराने का भी निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि पात्रता रखने वाले लोगों के राशन कार्ड बनने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मौके पर प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड कल्याण अधिकारी बैजू पासवान, राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर, पंचायत सचिव अर्जून पासवान, कैलश साहू, विकास मित्र सनोज कुमार, विपिन कुमार, रीना कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।


