राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरु किया जनशक्ति अभियान
- हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर जोर । लगभग हर विधानसभा में सक्रिय सदस्य बनाने का जो लक्ष्य है वह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मऊ, संवाददाता। हिंदी भवन में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मंडल आजमगढ़ का जनशक्ति अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बड़ी मजबूती के साथ तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कमर कस चुकी है। लगभग हर विधानसभा में सक्रिय सदस्य बनाने का जो लक्ष्य है वह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की प्रदेश संयोजिका रंजना सिंह ने कहा आज समय जेनजी का है।
नौजवान ही देश को दशा और दिशा दे सकते हैं और परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मऊ, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह एवं रंजना सिंह का मऊ गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता मुरली मनोहर पांडे और संचालन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी झूलन अंसारी, सुभाष तुरहा, गणेश चौरसिया, ओमप्रकाश कनौजिया, मनोज कुमार कौशिक, रघुनाथ यादव , अशोक सिंह, विनीत पांडे, धनंजय मिश्रा, रघुवीर यादव, सतीश चंद यादव आदि मौजूद रहे।


