रश्मि सिंह राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नामित

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका रश्मि सिंह को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। उनका यह चयन जिले के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक रामपुर में आयोजित की जाएगी, जिससे जिले की हॉकी प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी।

रश्मि सिंह राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नामित

बलरामपुर, संवाददाता। मैदान पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाली सरस्वती विद्या मंदिर, बलरामपुर की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका (पीटीआई) व बलरामपुर हॉकी की सचिव रश्मि सिंह अब राज्य स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं का चयन करेंगी। जिला खेल विभाग ने उन्हें राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए चयनकर्ता नामित किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला खेल विभाग की ओर से सात सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार हॉकी के विभिन्न वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में रश्मि सिंह को भी चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में 16 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने जिले में हॉकी को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई। रश्मि सिंह लंबे समय से खेल गतिविधियों से जुड़ी हैं। खासकर हॉकी के क्षेत्र में उन्होंने बलरामपुर जिले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही वह हॉकी खिलाड़ियों के बीच भी लगातार सक्रिय रहती हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिलना उनके खेल अनुभव और सक्रियता की अहम पहचान माना जा रहा है।रश्मि सिंह के चयन से जिले के खिलाड़ियों में भी उत्साह है। खेल प्रेमियों का कहना है कि जिले की खेल प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। चयनकर्ता के रूप में उनकी जिम्मेदारी से बलरामपुर की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच पर पहचान मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है। रश्मि सिंह के चयन पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह व प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह समेत समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। जिला खेल सचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, खेल प्रेमियों और जिले के खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाने की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरश्मि सिंह राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नामित