तीज पर शिव परिवार के पूजन का दुर्लभ संयोग
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में हरितालिका तीज पर इस वर्ष शिव परिवार के पूजन का दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य पं. शिवपूजन शास्त्री के अनुसार, 14 सितंबर को भादो शुक्लपक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन होने से भगवान शिव, भगवती पार्वती और गणेश की पूजा से सभी कामनाएँ पूर्ण हो सकती हैं।

वाराणसी। हरितालिका तीज पर इस वर्ष शिव परिवार के पूजन का दुर्लभ संजोग बना है। ज्योतिषाचार्य पं.शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि भादो शुक्लपक्ष तृतीया और चतुर्थी दोनों तिथि एक ही दिन 14 सितंबर को पड़ने से शिव के साथ ही शिव परिवार के पूजन का भी विशिष्ट संयोग बन रहा है। भगवान शिव-भगवती पार्वती और प्रथमेश गणेश की पूजा का फल एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। तीनों देव सभी कामनाएं पूर्ण करते हैं। इनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है।


