दुर्लभ पौधे में आते हैं ढेर सारे बैंगनी फूल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में दुर्लभ सायनैन्थस हूकरी पौधे के कई छोटे पौधे मिले हैं। यह हिमालयी पौधा लगभग 158 वर्षों के बाद फिर से देखा गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालय में इस प्रजाति के केवल 50 पौधे बचे हैं, जो जैव विविधता के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

दुर्लभ पौधे में आते हैं ढेर सारे बैंगनी फूल

तवांग, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वैज्ञानिकों को दुर्लभ सायनैन्थस हूकरी पौधे के कई छोटे पौधे मिले हैं। बैंगनी फूलों वाला यह हिमालयी पौधा करीब 158 साल बाद फिर देखा गया है। इसकी पहली जानकारी प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक सर जोसेफ डाल्टन हूकर ने सिक्किम में दर्ज की थी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हिमालयी क्षेत्रों में इस प्रजाति के केवल 50 के आसपास पौधे बचे हैं। यह खोज हिमालय की अनमोल जैव विविधता और दुर्लभ वनस्पतियों के संरक्षण के महत्व को फिर उजागर करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।