ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस
पशुपालकों ने लगाए लापरवाहियों के आरोप तेजी से फैल रहा पशुओं में संक्रमण

खन्ना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालकों ने टीकाकरण के नाम पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में पशु लंपी वायरस की चपेट में आ रहे है। सिरसी खुर्द के पशुपालक गोपी उपाध्याय का कहना है कि पहले अन्ना मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण दिखने पर खन्ना स्थित पशु चिकित्सालय में जानकारी देकर टीकाकरण कराने और पशुओं को क्वारंटीन कराने की मांग उठाई गई थी मगर विभाग की लापरवाही से यह संक्रमण तेजी से पशुओं में फैल रहा है। गांव में कई पशु लंपी वायरस की चपेट में आ गए है।
पशुओं के पूरे शरीर में गांठे पड़ रही है। एक के बाद एक पशु इस संक्रमण की चपेट में आ रहे है। इसके बाद भी विभाग के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजन कुमार का कहना है कि जहां जानकारी मिलती है टीकाकरण कराया जा रहा है।पशुपालकों ने लगाए लापरवाहियों के आरोपतेजी से फैल रहा पशुओं में संक्रमण


