उत्तराखंड में कैश से क्यूआर की ओर बढ़े लोग, छोटे हुए भुगतान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

उत्तराखंड में यूपीआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक साल में यूपीआई लेन-देन में 59 फीसदी की वृद्धि हुई, लेकिन कुल राशि में कमी आई है। छोटे लेन-देन में वृद्धि के कारण, औसत लेन-देन राशि 73 फीसदी घट गई है। लोग अब डिजिटल भुगतान को अपनाते हुए नकद पर निर्भरता कम कर रहे हैं।

उत्तराखंड में कैश से क्यूआर की ओर बढ़े लोग, छोटे हुए भुगतान

हल्द्वानी । कैश से डिजिटल भुगतान की ओर बढ़ते कदमों के बीच उत्तराखंड में युपीआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। पिछले एक साल में यूपीआई लेनदेन की संख्या में करीब 59 फीसदी उछाल आया, लेकिन लेनदेन की कुल रकम उसी रफ्तार से नहीं बढ़ी । यानी यूपीआई का इस्तेमाल सिर्फ बड़े लेनदेन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि चाय-नाश्ते, किराना और रोजमर्रा की छोटी जरूरतों के भुगतान में भी इसकी हिस्सेदारी बढ़ती दिख रही है। इंडिया डिस्पैच की तालिका में दिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में जहां करीब 8 करोड़ लेनदेन हुए और इनकी कुल राशि करीब ₹36,173 करोड़ थी, वहीं अगस्त 2026 में लेनदेन बढ़कर 13.32 करोड़ पहुंच गए, लेकिन कुल राशि करीब ₹15,784 करोड़ रही। यानी अब डिजिटल भुगतान की संख्या तो तेजी से बढ़ रही है, पर बड़े लेनदेन की जगह छोटे-छोटे भुगतानों का हिस्सा बढ़ता नजर आ रहा है।

छोटे भुगतान बढ़ने से औसत रकम घटी :

आंकड़ों के आधार पर सितंबर 2025 में प्रति लेनदेन औसत राशि करीब ₹4,300 बैठती है, जबकि अगस्त 2026 में यह करीब ₹1,185 रही। यानी औसत भुगतान राशि में करीब 73 फीसदी की कमी आई। इसका एक संभावित कारण यह है कि यूपीआई का इस्तेमाल अब सिर्फ बड़े रकम के ट्रांसफर के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे भुगतान के लिए भी तेजी से हो रहा है। अगस्त 2026 में उत्तराखंड में 13.32 करोड़ यूपीआई लेनदेन दर्ज हुए। एनपीसीआई के आंकड़ों पर आधारित इंडिया डिस्पैच रिसर्च के अनुसार लेनदेन की संख्या के आधार पर उत्तराखंड देश में 20वें स्थान पर रहा।

लोग तेजी से डिजिटल भुगतान अपना रहे हैं :

डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ रहा है और लोग नकदी पर निर्भरता कम कर कैशलेस लेनदेन की ओर बढ़ रहे हैं।

- अमित वाजपेयी ,लीड बैंक अधिकारी, नैनीताल

उत्तराखंड में यूपीआई लेनदेन का बदलता ट्रेंड :

अवधि यूपीआई लेनदेन कुल रकम

सितंबर 2024 6.61 करोड़ ₹ 31,026 करोड़

सितंबर 2025 8.39 करोड़ ₹ 36,173 करोड़

अगस्त 2026 13.32 करोड़ ₹ 15,784 करोड़

नोट : आंकड़े उत्तराखंड सरकार की आर्थिक समीक्षा और एनपीसीआई के राज्यवार आंकड़ों से प्राप्त संयुक्त आंकड़ों के आधार पर हैं

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

✦उत्तराखंड में यूपीआई लेनदेन क्यों बढ़ रहा है?−
लोग तेजी से डिजिटल भुगतान अपना रहे हैं, अब केवल बड़े लेनदेन ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी रोजमर्रा की खरीदारी और भुगतान भी यूपीआई के जरिए किए जा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्तराखंड में कैश से क्यूआर की ओर बढ़े लोग, छोटे हुए भुगतान