ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगुजरात: रेप आरोपी की मां की अपील: बेटा दोषी तो दें सजा, पर बिहारियों को छोड़ दें

गुजरात: रेप आरोपी की मां की अपील: बेटा दोषी तो दें सजा, पर बिहारियों को छोड़ दें

गुजरात के बहुचर्चित रेपकांड का आरोपित रविन्द्र साह गोंड मंदबुद्धि युवक है। यह उसके परिवार के लोगों को कहना है। उसकी मां रामावती देवी का कहना है कि यदि उसका बेटा दोषी है तो उसे सजा दी जाए पर बिहारियों...

गुजरात: रेप आरोपी की मां की अपील: बेटा दोषी तो दें सजा, पर बिहारियों को छोड़ दें
पटना, हिन्दुस्तान संवाददाताWed, 10 Oct 2018 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के बहुचर्चित रेपकांड का आरोपित रविन्द्र साह गोंड मंदबुद्धि युवक है। यह उसके परिवार के लोगों को कहना है। उसकी मां रामावती देवी का कहना है कि यदि उसका बेटा दोषी है तो उसे सजा दी जाए पर बिहारियों को छोड़ दिया जाए। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नटवर कनगोई निवासी सावंलिया साह गोंड का यह आरोपित पुत्र गुजरात के साबरकांठा पत्थर फैक्ट्री में बतौर मजदूर काम कर रहा था। यह फैक्ट्री मांझी के माड़ीपुर कला गांव के उमा सिंह की है। रेप की घटना और गुजरातियों का उत्तर भारतीयों पर उपद्रव के बाद वह फैक्ट्री के संचालक व स्थानीय मजदूर की सहायता से गुजरात से भाग निकला है। लेकिन वह कहां है, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं है। 

आरोपी ने एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले आरोपी का पिता सवालिया शाह मजदूरी करते हैं। बेटे के अपराध की जानकारी मिलने के बाद से पूरा परिवार हैरान है। 

5 साल से देश से गद्दारी कर रहा था जवान, नक्सलियों को बेच रहा था हथियार

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आरोपी के पिता ने कहा, 'मेरा बेटा नाबालिग है और मंदबुद्धि है, क्योंकि वह कई बार अस्वभाविक व्यवहार करता रहा है। वह केवल कक्षा तक कही पढ़ाई ही कर सका। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर है। दो साल पहले हमें बिना कोई जानकारी दिए अपने दोस्तों के साथ काम की तलाश में गुजरात गया था। हमें उसके बारे में जानकारी कुछ महीने पहले ही मिली थी।'

बता दें, रेप की इस घटना के बाद से गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों को प्रदेश छोड़ देने की धमकी दी गई हैं। वहीं कुछ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन धमकियों के बाद से दहशत में करीब 20 हजार बिहार और यूपी के लोग वापस अपने प्रदेश लौट आए हैं। वहीं गुजरात पुलिस ने बिहार और यूपी के लोगों को धमकियां देने वाले सैंकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं गुजरात सरकार ने बिहार और यूपी के लोगों से वापस लौट आने की अपील की है।

रायबरेली ट्रेन हादसा:सो रहे थे लोग,अचानक पलटने लगी बोगियां,मचा हाहाकार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें