खेल : तुषार के पंजे में फंसा चंडीगढ़
शोल्डर : मुंबई के तेज गेंदबाज देशपांडे ने मौजूद सत्र के पहले ही मैच में

रणजी का रण मुंबई, एजेंसी। तुषार देशपांडे की हैट्रिक सहित पांच विकेट से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को चंडीगढ़ को बैकफुट पर धकेल दिया है। तुषार की कहर बरपाती गेंदों के सामने चंडीगढ़ के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। नतीजा पूरी टीम 115 गेंदों (19.1 ओवर में) 78 रन पर लुढ़क गई। उसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए भी चंडीगढ़ ने बिना खाता खोले एक विकेट गंवा दिया है। तुषार ने अपनी तीसरी ही गेंद पर विशु कश्यप को बोल्ड कर दिया।
चंडीगढ़ पर तुषार देशपांडे का कहर
चंडीगढ़ की टीम पारी की हार की कगार पर है। वह अभी 351 रन से पीछे है। यह उसका इस घरेलू टूर्नामेंट में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम 2022-23 में राजस्थान के खिलाफ 57 रन पर ढेर हो गई थी। पहली पारी में चंडीगढ़ के दो बल्लेबाज निशुंक बिरला (33) और अर्जुन आजाद (20) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। तुषार ने सबसे पहले अर्सलन खान की गिल्लियां बिखेकर कर चंडीगढ़ को पहला झटका दिया। उसके बाद अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके कुछ देर बाद उन्होंने राज बावा को भी चलता कर अपने पांच विकेट पूरे किए। वह मुंबई की ओर से हैट्रिक लगाने वाले छठे गेंदबाज हैं। इससे पहले शार्दुल ठाकुर ने ऐसा किया था। इससे पहले मुंबई ने अपनी पांच विकेट पर 249 रन से पारी आगे बढ़ाई और 429 रन बनाए। कप्तान सिद्देश लाड अपने पहले दिन के स्कोर में दो रन जोड़कर 86 रन पर आउट हो गए। इसके बाद तनुष कोटियान (58) और मोहित अवस्थी (56 नाबाद) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर 400 के पार पहुंचाया। तुषार ने 44 रन का भी योगदान दिया। चंडीगढ़ के लिए राज बावा ने चार विकेट चटकाए।
------------------
जडेजा का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक
जडेजा का 16वां प्रथम श्रेणी शतक
उधर राजकोट में रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपने तेवर दिखा दिए हैं। इस ऑलराउंडर ने सोमवार को करियर का 16वां शतक जड़ा। जडेजा (102) साथ ही प्रेरक मांकड (129) के साथ पांचवें विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी भी निभाई। इन दोनों के सैकड़ों से सौराष्ट्र ने 392 रन बनाए। जडेजा अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्हें धर्मेंद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर कैचआउट किया। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ ने तीन विकेट 122 रन बनाए थे। वह अभी सौराष्ट्र से 270 रन दूर है। स्टंप के समय कप्तान अनुज तिवारी 72 और मयंक वर्मा 32 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम ने शुरुआती तीन विकेट 38 रन पर गंवा दिए थे।
---------------------
सुदीप और अभिषेक के शतकों से बंगाल मजबूत
सुदीप और पोरेल के सैकड़े से बंगाल बड़ी बढ़त की ओर
कल्याणी। सुदीप कुमार (122) और अभिषेक पोरेल (114) के नाबाद सैकड़ों से बंगाल ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 199 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। इससे बंगाल ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 304 रन बनाकर 64 रन की बढ़त बना ली है। बंगाल ने 105 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुदीप और अभिषेक ने मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट से महरूम भी रखा। दिल्ली सात गेंदबाजों को अंजाम चुका है जिसमें से नवदीप सैनी, आयुष बडोनी और दिविज मिश्रा ही एक-एक विकेट ले पाए हैं। दिल्ली की पहली पारी पहले दिन 240 रन पर सिमट गई थी।
---------------------------
उत्तर प्रदेश ने बिहार पर बनाया दबाव
यूपी के शिंकजे में बिहार
राजगीर। उत्तर प्रदेश (यूपी) ने 540 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद 44 रन पर बिहार के दो विकेट निकलकर मेजबान टीम पर शिकंजा कस दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पीयूष सिंह 16 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अमोद यादव को अभी खाता खोलना है। इससे पहले यूपी ने 287 पर तीन विकेट से पारी आगे बढ़ाई और उसमें 253 रन जोड़े। रिंकू ने पिछले दिन के स्कोर में तीन रन जोड़कर 112 पर आउट हो गए। माधव कौशिक ने 150, अराध्य यादव ने 84 और जीशान अंसारी ने 58 रन का योगदान दिया।
---------------
मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर पर बढ़त बनाई
चैंपियन 120 रन पर ढेर, मध्य प्रदेश ने बनाई बढ़त
श्रीनगर, एजेंसी। गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम की पहली पारी सोमवार को 46.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। इसके बाद मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 59 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 135 रन तक पहुंचा दी है। दिन का खेल खत्म होने पर मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर आर्यन पांडे को अभी खाता खोलना है।
मध्य प्रदेश ने हर्ष गवली (11), हिमांशु मंत्री (0), यश दुबे (22) और चंचल राठौड़ (8) के विकेट गंवा दिए। आकिब नबी और सुनील कुमार ने दो-दो विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर की मुकाबले में वापसी की उम्मीदें कायम रखीं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने सुबह तीन रन पर एक विकेट से अपनी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए और सिर्फ 117 रन जोड़कर शेष नौ विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वाधवान ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन बनाए। उनके अलावा कामरान इकबाल (31), शुभम पुंडीर (20) और अब्दुल समद (17) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। मध्य प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान और आर्यन पांडे ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 196 रन पर आउट कर दिया था।
--------------------


