सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई रंगोली
हिन्दुस्तान, गंगापार
मेजा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज, सिरसा में ‘देशसेवा’ विषय

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज, सिरसा में ‘देशसेवा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम के प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें महाविद्यालय के तीनों विभागों कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं शिक्षक शिक्षा विभाग की कुल 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोलियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल रही सदस्य प्रो. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. एसके द्विवेदी एवं डॉ. प्रशांत द्विवेदी द्वारा किया गया।

