ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशरणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस के 99.9 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं पार्टी अध्यक्ष

रणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस के 99.9 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं पार्टी अध्यक्ष

राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने की चर्चा तेजी से होने लगी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी जल्द ही एक नए अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू...

रणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस के 99.9 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं पार्टी अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली।Fri, 18 Dec 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने की चर्चा तेजी से होने लगी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी जल्द ही एक नए अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के 99.9 प्रतिशत सदस्य राहुल गांधी को बतौर अध्यक्ष पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस चुनावी प्रक्रिया में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

सुरजेवाला ने कहा, “पार्टी जल्द ही एक नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। पार्टी के 99.9 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष चुना जाए।”

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई है: कांग्रेस

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी। बिहार और महाराष्ट्र के राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के हाल के खराब प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने असंतोष प्रकट किया।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को एक बैठक बुलाई है और इनमें से कुछ असंतुष्टों के उपस्थित होने की उम्मीद है। इसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर जैसे नाम शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि पार्टी ने राज्यों में शीर्ष पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के लिए ब्लॉक और जिला स्तर के नेताओं से सलाह भी मांगी है। यह कदम मुख्य रूप से राज्यों में गुटों को एकजुट करने के उद्देश्य से है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें