युवकों पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में चुटिया श्रीराम हरिगार्डन में किराये के मकान में रह रहे युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। कलेश्वर महतो और नरसिंह महतो को बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल किया। कलेश्वर ने मामले की रिपोर्ट चुटिया थाना में दर्ज करायी है। आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच कर रही है।

युवकों पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज

रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया श्रीराम हरिगार्डन में किराये का मकान लेकर रह रहे युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने कलेश्वर महतो और नरसिंह महतो को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद कलेश्वर ने कुंदन महतो, चंदन महतो समेत अन्य के विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कलेश्वर ने पुलिस को बताया कि वे छह लोग किराए का मकान में लेकर रहते हैं। उसमें कुंदन महतो भी उन्हीं के साथ रहता था। उसे नशे की लत है। उनके मकान से गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजें लगातार गायब हो रही थी।

कुंदन से पूछने पर वह भड़क गए और अपने भाई चंदन समेत अन्य को 14 जुलाई को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयुवकों पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज