कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स में विभागीय शिक्षक भी लेंगे कक्षा

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय ने शनिवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। बैठक में कम नामांकनों वाले पाठ्यक्रमों पर ध्यान दिया गया और प्रस्तावित बजट को स्वीकृति दी गई। सभी परिसंपत्तियों की खरीद अब केंद्रीकृत तरीके से होगी और प्लेसमेंट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स में विभागीय शिक्षक भी लेंगे कक्षा

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के कोर्सेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (सीवीएस) की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों में संचालित सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समीक्षा की गई। कमेटी ने कम नामांकन वाले पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि जिन विभागों में कम नामांकन वाले स्ववित्तपोषित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, वहां विभागीय शिक्षक भी विद्यार्थियों की कक्षाएं लेंगे और उन्हें पाठ्यक्रमों के प्रति प्रेरित करेंगे। वर्तमान में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में आमतौर पर अतिथि शिक्षक ही कक्षाएं लेते हैं।

बैठक में शामिल व्यक्ति

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रांची विश्वविद्यालय की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बैठक कब हुई?−
रांची विश्वविद्यालय के कोर्सेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (सीवीएस) की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स में विभागीय शिक्षक भी लेंगे कक्षा